मतदाता सूची से नाम हटाने पर मांगा स्पष्टीकरण
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अमेठी में 138 लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। याचियों का कहना है कि उनके नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट में शामिल थे, लेकिन अंतिम सूची में बिना पूर्व सूचना दिए उनके नाम हटा दिए गए। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने अमेठी जिले की महमूदपुर बेनीपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत गोपालपुर गांव के 138 निवासियों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

