Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 29, 2026

UP MLC Election Result LIVE updates: सपा ने भाजपा से लखनऊ सीट छीनी; वाराणसी में भी साइकिल आगे, अब तक जानिए कौन सी पार्टी कितनी सीट जीती

 




वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से पांचवें राउंड की गिनती के बाद 9491 वोट से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की गिनती पर ही भाजपा ने आपत्ति जताई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। गणना रात 9 बजे के बाद फिर चालू हो गई थी। काउंटिंग रोकने पर अखिलेश यादव ने चेतावनी भरा बयान दिया था। अब छठा राउंड चल रहा है।




लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया




भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, गोरखपुर टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है। सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत ली है। टीचर में कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे। बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ ग्रेजुएट का रिजल्ट है, जहां सिटिंग एमएलसी और भाजपा कैंडिडेट अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है। गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए।






यूपी की 11 एमएलसी सीटों की मतगणना और नतीजों का हाल




1. वाराणसी शिक्षक- सपा के लालबिहारी यादव जीते- पहले भी वही थे




2. वाराणसी स्नातक- सपा के अशुतोष सिन्हा आगे- पहले भी वही थे




3. लखनऊ शिक्षक- भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते- पहले भी वही थे




4. लखनऊ स्नातक- सपा की कांति सिंह जीतीं- पहले भाजपा के अवनीश सिंह थे, हारे




5. मेरठ स्नातक - भाजपा के दिनेश गोयल जीते- पहले भी वही थे




6. मेरठ शिक्षक- भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते- पहले भी वही थे




7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते- पहले भी वही थे




8. अगरा स्नातक- भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते- पहले भी वही थे




9. आगरा शिक्षक- सपा के आकाश अग्रवाल जीते- पहले आकाश निर्दलीय जीते थे




10. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते- पहले ध्रुव निर्दलीय जीते थे




11. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा के मान सिंह यादव जीते- पहले भी वही थे








28 Oct 2026, 11:40:10 PM IST


वाराणसी में पांचवे राउंड में भी सपा आगे


UP MLC Election Result LIVE updates: सपा ने भाजपा से लखनऊ सीट छीनी; वाराणसी में भी साइकिल आगे, अब तक जानिए कौन सी पार्टी कितनी सीट जीती



वाराणसी में एमएलसी स्नातक के लिए छठे राउंड की मतगणना चल रही है। सपा के आशुतोष सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी केदार सिंह से आगे चल रहे हैं। आशुतोष सिंह को पांचवे राउंड तक 28867 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के केदार सिंह को 19375 वोट ही हासिल हुए हैं।




Share


28 Oct 2026, 10:53:46 PM IST


लखनऊ में सपा की बड़ी जीत, 17127 वोटों से कांति सिंह विजयी




यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ में सपा प्रत्याशी की बड़ी जीत हुई है। सपा प्रत्याशी कांति सिह स्नातक सीट पर 17127 वोट से विजेता घोषित की गई हैं।




Share




28 Oct 2026, 10:29:05 PM IST


वाराणसी में काउंटिंग रोकने पर अखिलेश की चेतावनी




भाजपाइयों के बवाल के बाद वाराणसी में रोकी गई काउंटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने सख्त चेतावनी दी है। सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, नाइंसाफी इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि लोग नैतिकता की सीमाएं तोड़ने पर मजबूर हो जाएं। अखिलेश का दावा है कि हजारों कार्यकर्ता मतगणना केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। वाराणसी में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर सियासी घमासान मच गया है। शिक्षक सीट जीतने के बाद स्नातक सीट पर भी सपा 7,195 वोटों से आगे थी, लेकिन कई घंटे से काउंटिंग रुकने पर बवाल खड़ा हो गया। अखिलेश यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी, री-काउंटिंग कराकर भी कुछ हासिल नहीं होगा, पीडीए प्रहरी सजग हैं!




Share


28 Oct 2026, 09:41:09 PM IST


सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई




सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा-विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के छह शिक्षक व पांच स्नातक क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए मतदान हुआ था। 27 अक्टूबर से मतगणना प्रारंभ हुई थी।




Share




28 Oct 2026, 08:35:22 PM IST


लखनऊ स्नातक पर सपा आगे




यूपी विधान परिषद को लेकर लखनऊ खंड स्नातक को लेकर हो रही काउंटिंग के आठवें राउंड में सपा की कांति सिंह अब तक आगे हैं। इन्हें अब तक 51168 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के अवनीश कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें अब तक 36313 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है।




Share


28 Oct 2026, 07:08:30 PM IST


वाराणसी में रोकी गई स्नातक की काउंटिंग




वाराणसी में भाजपाइयों के हंगामे के बाद स्नातक की काउंटिंग रोक दी गई है। यहां शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी के जीत के बाद स्नातक सीट भी भाजपा के हाथ से निकलती दिख रही थी। इसी के चलते भाजपाइयों ने प्रेक्षक पर धांधली का आरोप लगाया और फिर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।




Share




28 Oct 2026, 05:29:54 PM IST


UP MLC Election Result Live: भाजपा के ध्रुव 307 मतों से जीते, औपचारिक घोषणा बाकी




गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की दो दिनों से चल रही सांस रोक देने वाली मतगणना में आखिरकार परिणाम स्पष्ट हो गया है। दूसरी वरीयता के मतों की बेहद करीबी और उतार-चढ़ाव भरी गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों से पराजित कर दिया है। हालांकि, जीत की आधिकारिक औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।




Share


28 Oct 2026, 05:28:33 PM IST


UP MLC Election Result Live: बनारस में नतीजा बैलेट से आएगा या लखनऊ से आए फोन से, अखिलेश ने उठाए सवाल




भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के झड़प को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘देखना ये है कि बनारस का नतीजा बैलेट पेपर की गणना से आता है या लखनऊ से आए दूरदृष्टा-दूरभाष की टनटनाहत से। पीडीए प्रहरियों की आंखें ही नहीं, कान भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और सारे पुख़्ता सबूत भी जुटा लिए गए हैं। चेतावनी देने के बाद भी अगर नतीजे में हेरफेर करने की कोशिश की गई तो एक-एक संलिप्त अधिकारी को कोर्ट में घसीटा जाएगा, तब किसी ‘सर का असर’ काम नहीं आयेगा न ही उन्हें बचाने भाजपाई आएंगे क्योंकि भाजपा किसी की सगी नहीं है। बनारस ने भाजपाइयों की नाकामी का रोडशो निकाल दिया है। वाराणसी के अपने कार्यकर्ताओं से फिर से हमारी अपील है : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!’




Share




28 Oct 2026, 05:18:17 PM IST


UP MLC Election Result Live: प्रेक्षक के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता




शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आवास विकास कॉलोनी में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रेक्षक को हटाने की मांग की। वहीं, मतगणना के पांचवें राउंड में आशुतोष सिन्हा 12,662 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।




Share


28 Oct 2026, 05:15:36 PM IST


UP MLC Election Result Live: मानवेंद्र सिंह को मिले 42743 वोट




आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन में भाजपा के डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के 42743 वोट मिले। जबकि सपा के शशांक यादव उर्फ सीटू को 27734 सीट है अस्वीकृत वोट 5852 मिले।




Share


28 Oct 2026, 05:04:02 PM IST


UP MLC Election Result Live: 12,225 वोट से सपा के कांति सिंह आगे




लखनऊ खंड स्नातक के 6वां चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है। जहां भाजपा के अवीनश कुमार सिंह को 26498 वोट मिले हैं। जबकि सपा के कांति सिंह 38723 वोट मिले हैं। सपा कैंडिडेट 12,225 वोट से आगे चल रहे हैं।




Share




28 Oct 2026, 04:59:11 PM IST


UP MLC Election Result Live: चुनाव नतीजों का करेंगे एनालिसिस, बोले ब्रजेश पाठक




डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘टीचर्स और ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्रों के लिए लेजिस्लेटिव काउंसिल सीटों के चुनाव खत्म हो गए हैं, और भारतीय जनता पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन सभी पर जीत हासिल की है। हम उन चुनाव क्षेत्रों का रिव्यू करेंगे जहां हमें जीत नहीं मिली। जैसा कि आप अच्छी तरह जानते हैं, BJP 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम इन चुनाव नतीजों का एनालिसिस करेंगे।’




Share


28 Oct 2026, 04:49:54 PM IST


UP MLC Election Result Live: भाजपा के षड्यंत्र और साजिश की हार, जीत के बाद बोले सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव




इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी मान सिंह यादव ने कहा, ‘28,600 से अधिक मतों से यह जीत हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और साजिश की हार है, मुद्दों की जीत है। जिस तरीके से अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा, हमारे मुद्दे स्पष्ट थे...वे खुद ही कहते थे कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। अगर सेमी फाइनल था तो इसको स्वीकार करें।’




Share


28 Oct 2026, 04:47:26 PM IST


UP MLC Election Result Live: प्रमाण पत्र के लिए सपाइयों ने रातभर काटा था बवाल




गौरतलब है कि शिक्षक एमएलसी के जीत का प्रमाण पत्र के लिए सपाइयों ने रात भर बवाल काटा था। रात करीब दो बजे परिणाम आ गया था। घंटेभर बाद भी प्रमाण पत्र न मिलने पर गणनास्थल पर धरना दिया था। प्रत्याशी एवं समर्थकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धांधली का भी आरोप लगाया था। भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम न सुबह 6:30 बजे दिया प्रमाण पत्र था। अधिकारियों का कहना था कि प्रमाण पत्र के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को भेजा गया था, वहां से देरी होने के कारण प्रमाण पत्र दिया।




Share




28 Oct 2026, 04:42:36 PM IST


UP MLC Election Result Live: वारणसी स्नातक सीट से सपा आशुतोष सिन्हा आगे, केदारनाथ सिंह पिछड़े




विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी 7195 वोटों से आगे चल रही है। पांचवे चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रात 12 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना है। भाजपा से केदारनाथ सिंह, सपा से आशुतोष सिन्हा समेत 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, एमएलसी स्नातक सीट पर कुल 1.19 लाख वोट पड़े थे, कुल 9 चरणों में मतगणना होनी है।




Share


28 Oct 2026, 04:36:16 PM IST


UP MLC Election Result Live: युवाओं के साथ खड़ा है भाजपा, जीते के बाद बोले मानवेंद्र प्रताप सिंह




MLC चुनाव में आगरा ब्लॉक ग्रेजुएट सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘भाजपा जिस प्रकार से विकास के काम कर रही है, सारे स्नातकों की सुरक्षा, उनकी चिंता कर रही है। उनके कल्याण के काम कर रही है... इस कारण से राज्य का युवा मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है। ये उसी का परिणाम है।’




Share


28 Oct 2026, 04:23:08 PM IST


UP MLC Election Result Live: सपा प्रमुख ने दी विजयी प्रत्याशियों को बधाई, 'हो-हल्ला' न करने की हिदायत भी




समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी सपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्हें जीत पर 'हो-हल्ला' करने या जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएं।’




Share




28 Oct 2026, 03:58:12 PM IST


आगरा खंड शिक्षक सीट पर आकाश जीते




आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल विजय घोषित किए गए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 4268 मतों से पराजित किया। मंगलवार को सुबह शुरू ही मत करना देर रात तक तीन बार रुकी रही इस बीच सपा और भाजपा प्रत्याशी ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए बुधवार को सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को जरूरी प्रथम वरीयता के 50 फ़ीसदी मत न मिल पाने के कारण द्वितीय वरीयता की मतगणना करानी पड़ी। उसके बाद परिणाम घोषित किया गया। सपा के आकाश अग्रवाल को. कुल. 29865 मतों में से 14046 और भाजपा प्रत्याशी हरकिशोर तिवारी को 9783 मत प्राप्त हुए अस्वीकृत मतों की संख्या 2128 रही। मंडलायुक्त /आरओ नागेंद्र प्रताप ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र दिया।




Share


28 Oct 2026, 03:00:27 PM IST


इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सपा जीती




इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर 1,09,482 मतपत्रों की गणना हो चुकी है। इस सीट से सपा उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव जीत गए हैं। डॉ. मानसिंह यादव को 27663 वोटों से जीते हैं, इन्हें 60,358 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार राठौर और 3949 वोट पर शिवशंकर पटेल तीसरे नंबर पर हैं।






28 Oct 2026, 02:53:10 PM IST


आगरा स्नातक पर में भाजपा जीती




यूपी विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक चुनाव में आगरा स्नातक क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) को विजयी घोषित कर दिया गया है।








28 Oct 2026, 02:33:27 PM IST


UP MLC Election Result Live: पांचवें चक्र में कांति सिंह की बढ़त 10 हजार के पार


लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह पर बढ़त और मजबूत कर ली है। पांचवें चक्र के अपडेट के अनुसार, कांति सिंह को 32,228 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को 21,843 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह कांति सिंह 10,385 मतों से आगे चल रही हैं। इससे पहले चौथे चक्र की मतगणना पूरी होने तक भी कांति सिंह ने बढ़त बना रखी थी। चौथे चक्र में उन्हें 6,270 मत मिले, जबकि अवनीश कुमार सिंह को 4,416 मत प्राप्त हुए। इस चक्र में कांति सिंह ने 1,854 मतों की बढ़त हासिल की। तीसरे चक्र की समाप्ति तक कांति सिंह को कुल 19,112 और अवनीश कुमार सिंह को 13,381 मत मिले थे। तब कांति सिंह 5,731 मतों से आगे थीं। चौथे चक्र के बाद उनकी कुल बढ़त बढ़कर 7,585 मत हो गई थी। पांचवें चक्र के ताजा आंकड़ों में यह अंतर और बढ़ गया है।




Share


28 Oct 2026, 01:59:50 PM IST


UP MLC Election Result Live: लखनऊ में स्नातक सीट पर सपा को बढ़ी लीड




एमएलसी चुनाव में लखनऊ स्नातक सीट पर सपा को बढ़ी लीड मिल गई है। सपा प्रत्याशी कांति सिंह 5 राउंड की मतगणना के बाद 10500 वोटों से आगे चल रहीं हैं। भाजपा प्रत्याशी अवनीश लगातार पीछे ही हैं।




Share


28 Oct 2026, 01:58:09 PM IST


UP MLC Election Result Live: गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर द्वितीय वरीयता से फैसले की घड़ी




गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर द्वितीय वरीयता से फैसले की घड़ी अब करीब आ रही है। द्वितीय वरीयता की मतगणना में 12 प्रत्याशी बाहर हो गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी लगभग 901 वोटों से आगे हैं। ध्रुव को 13030 वोट मिले। राजीव यादव को 12129 वोट मिले हैं।




Share


28 Oct 2026, 01:06:43 PM IST


UP MLC Election Result Live: वाराणसी स्नातक सीट पर सपा दूसरे राउंड में भी आगे




वाराणसी में एमएलसी की स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दूसरे राउंड में भी आगे निकल गए हैं। दूसरे राउंड में आशुतोष को 5235 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3740 वोट मिले। पहले राउंड में आशुतोष को 5184 और केदारनाथ को 3734 वोट मिले थे। इस तरह दो राउंड के बाद आशुतोष के वोटों का आंकड़ा दस हजार को पार करते हुए 10419 हो गया है। केदारनाथ के पास 7474 वोट हैं।




Share


28 Oct 2026, 12:14:53 PM IST


UP MLC Election Result Live: निर्वाचन आयोग ने छह सीटों पर घोषित किया रिजल्ट




उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती वैसे तो आठ सीटों पर पूरी हो चुकी है। भाजपा ने पांच और सपा ने तीन सीटें जीती हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल छह सीटों पर ही रिजल्ट घोषित किया है। चुनाव आयोग के अनुसार 5 स्नातक और 6 शिक्षक सीट पर अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 1 स्नातक और 5 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम इस प्रकार है…




1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)




2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी)




3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)




4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉo आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)




5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्री चंद्र शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)




6. बरेली मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डाo हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी)




Share


28 Oct 2026, 11:53:15 AM IST


UP MLC Election Result Live: पीडीए में अब ए का मतलब अग्रवाल-अग्रवंशीः अखिलेश




सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ रात में हुई मारपीट को लेकर कहा कि ‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आंखों में आंसू लाने और कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा और पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है।




कहा कि आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।




Share


28 Oct 2026, 11:44:19 AM IST


UP MLC Election Result Live: यूपी एमएलसी चुनाव में किसी सीट से कौन जीता




किस सीट पर कौन जीता-हारा, कहां कौन आगे-पीछे






टीचर




वाराणसी: सपा के लाल बिहारी जीते, भाजपा के प्रमोद मिश्रा हारे




मेरठ: भाजपा के श्रीचंद अग्रवाल जीते, सपा के नितिन कुमार तोमर हारे




बरेली: भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो जीते, सपा के दानिश अख्तर हारे




लखनऊ: भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते, सपा के प्रतीक कुमार हारे




आगरा: सपा के आकाश अग्रवाल जीते, भाजपा के हरिकिशोर हारे




गोरखपुर: भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी आगे, निर्दल राजीव यादव और सपा के संजयन त्रिपाठी पीछे






स्नातक




मेरठ: भाजपा के दिनेश गोयल जीते, सपा के प्रमेंद्र भाटी को हारे




आगरा: भाजपा के मानवेंद्र जीते, सपा के शशांक यादव हारे




झांसी: सपा के मान सिंह जीते, भाजपा के अशोक राठौर हारे




लखनऊ: सपा की कांति सिंह आगे, भाजपा के अवनीश सिंह पीछे




वाराणसी: सपा के आशुतोष सिन्हा आगे, भाजपा के केदारनाथ पीछे




Share


28 Oct 2026, 10:35:17 AM IST


UP MLC Election Result Live: झांसी में सपा के मानसिंह यादव जीते




इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के मान सिंह यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के अशोक राठौर को हरा दिया है।




Share


28 Oct 2026, 10:05:46 AM IST


UP MLC Election Result Live: आगरा में स्नातक एमएलसी सीट भाजपा के मानवेंद्र ने जीती




आगरा में स्नातक एमएलसी सीट का रिजल्ट भी आ गया है। भाजपा के मानवेंद्र ने यह सीट दोबारा जीत ली है। उन्होंने सपा के शशांक यादव को हराया है।




Share


28 Oct 2026, 10:00:14 AM IST


UP MLC Election Result Live: गोरखपुर में केवल भाजपा प्रत्याशी और एजेंट के साथ मतगणना




गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर हुए एमएलसी चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्याल में हो रही है। आधी रात बवाल के बाद सपा और निर्दल प्रत्याशियों ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया है। इससे मतगणना केंद्र पर बुधवार की सुबह 8:30 बजे का नजारा बिल्कुल अलग नजर आया। मतगणना स्थल पर केवल भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी और उनके एजेंट नजर आए। ध्रुव त्रिपाठी के गणना एजेंट की मौजूदगी में ही प्रशासन मतगणना जारी रखे हुए हैं। इस समय मतगणना का कोरम पूरा किया जा रहा है। पुलिस की बेहद चुस्त व्यवस्था है। विश्वविद्यालय की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग और नाकेबंदी कर दी गई है।




Share


28 Oct 2026, 09:34:41 AM IST


UP MLC Election Result Live: झांसी में सपा प्रत्याशी मानसिंह यादव 15,257 वोटो से आगे




इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर छठे चक्र के बाद सपा के डॉ. मानसिंह यादव ने बढ़त बनाए रखी है। उन्हें अब तक 37,072 मत मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 21,815 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच 15,257 मतों का अंतर हो गया है। वहीं, शिवशंकर पटेल को 2,914 मत मिले हैं। छठे चक्र की मतगणना के बाद कुल 70,018 मतपत्रों की गणना की जा चुकी है।




इससे पहले जारी पांचवें चक्र के आंकड़ों में डॉ. मानसिंह यादव को 27,157 और अशोक कुमार राठौर को 19,509 मत मिले थे। उस समय दोनों के बीच 7,648 मतों का अंतर था। छठे चक्र के आंकड़ों में यह अंतर बढ़कर 15,257 मत हो गया है। प्रथम चक्र के आंकड़ों में अशोक कुमार राठौर को 3,291, डॉ. मानसिंह यादव को 2,307 और शिवशंकर पटेल को 486 मत मिले थे।




Share


28 Oct 2026, 09:23:31 AM IST


UP MLC Election Result Live: आगरा में सपा के आकाश अग्रवाल को मिली जीत




आगरा में शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। अंतिम गणना तो अभी नहीं आई है लेकिन 29865 वोटों में से आकाश अग्रवाल को 14046 वोट मिले थे। भाजपा के हरी किशोर तिवारी को 9783 वोट मिले। 2128 वोट अवैध रहे। इससे 4268 वोटों से आकाश जीत गए।




Share


28 Oct 2026, 08:38:08 AM IST


UP MLC Election Result Live: इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के मान सिंह को लीड




इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन पर छठे चक्र में भी सपा के मान सिंह यादव की लीड बरकरार रही। कुल 70018 मतों की गणना के बाद सपा के डॉ.मानसिंह यादव को 37072 और भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 21815 वोट मिले थे। शिवशंकर पटेल 2914 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।




Share


28 Oct 2026, 08:24:47 AM IST


UP MLC Election Result Live: आगरा में सपा के आकाश अग्रवाल प्रथम वरीयता में आगे




आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन में सभी 29865 मतपत्रों की गिनती हो चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। उन्हें 13087 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के हरी किशोर तिवारी को 9389 वोट मिले हैं। इस तरह आकाश 3698 वोटों से आगे हैं। अब आधे वोट का कोटा पूरा करने के लिए दूसरे वरीयता की गणना शुरू की गई है।






28 Oct 2026, 08:15:54 AM IST


UP MLC Election Result Live: लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति आगे




लखनऊ की स्नातक सीट पर पहले ही राउंड से सपा की कांति सिंह ने बढ़त बनाए हुए हैं। कांति सिंह चौथे राउंड में 7600 वोटों से आगे हो गई हैं। अभी 3 चरण बाकी हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी के अवनीश सिंह चल रहे हैं।




28 Oct 2026, 08:12:52 AM IST


UP MLC Election Result Live: इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के मान सिंह आगे




इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर पांचवे चक्र की गिनती के बाद सपा के मानसिंह यादव की लीड बरकरार रही। वह भाजपा से 7648 वोटों से आगे थे। कुल गिने गए 56,008 वोटों में से सपा के डॉ. मानसिंह यादव को 27,157 वोट मिले थे। भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 19,509 और शिवशंकर पटेल को 2,734 वोट मिले।






28 Oct 2026, 08:09:37 AM IST


UP MLC Election Result Live: आगरा स्नातक सीट पर भाजपा आगे




आगरा खण्ड स्नातक सीट पर पांचवें राउंड के बाद भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 31393 वोटों के साथ सपा के शशांक यादव से करीब नौ हजार वोटों से आगे थे। सपा के शशांक को 22537 वोट मिले थे।




28 Oct 2026, 08:05:07 AM IST


UP MLC Election Result Live: वाराणसी में स्नातक सीट पर भी सपा आगे




वाराणसी में शिक्षक एमएलसी की सीट जीतने के बाद सपा स्नातक सीट पर भी आगे चल रही है। यहां सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ पर करीब पांच हजार वोटों की लीड बनाई हुई है।






28 Oct 2026, 06:59:06 AM IST


UP MLC Election Result Live: गोरखपुर में एक को चार बनाया, निर्दल राजू का आरोप




गोरखपुर में एमएलसी चुनाव में शुरुआती चरण में सबसे आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव भी धांधली का आरोप लगाते हुए नाराज होकर मतगणना सेंटर से बाहर चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे वोट को भाजपा में डाल दिया गया है। जहां एक लिखा था, उसे चार बना दिया गया। भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी का खाना खाली था तो वहां एक लिख दिया गया। राजीव ने आरोप लगाया कि कोई भी वोटर प्रथम वरीयता के बाद दूसरे के लिए 2 लिखेगा, कोई चार नहीं लिखेगा।






28 Oct 2026, 06:55:08 AM IST


UP MLC Election Result Live: गोरखपुर में मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपा का बहिष्कार




गोरखपुर में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि हर राउंड में चार्ट मिलता है। यहां पर चार्ट नहीं दिया जा रहा था। निर्दल प्रत्याशी राजू यादव और सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने चार्ट मांगा लेकिन मना कर दिया गया। कहा कि तीन राउंड तक गिनती शांति से हुई। चौथे राउंड में 1600 वोट में से 90 प्रतिशत वोट भाजपा को दिखा दिया जाता है। किसी को कोई वोट ही नहीं दिया जाता है। अन्य वोट अवैध कर दिया जाता है

UP MLC Election Result LIVE updates: सपा ने भाजपा से लखनऊ सीट छीनी; वाराणसी में भी साइकिल आगे, अब तक जानिए कौन सी पार्टी कितनी सीट जीती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link