Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 13, 2026

पेंशन, एनपीएस, जीपीएफ और बीमा के मामलों में 15 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश

पेंशन, एनपीएस, जीपीएफ और बीमा के मामलों में 15 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी ऋषभ कुमार अग्रवाल ने 14 जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को पत्र जारी कर सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा है। पत्र 6 नवंबर 2026 को जारी हुआ है।




पत्र के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर 2026 को परिषद मुख्यालय में हुई मासिक समीक्षा बैठक में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों से जुड़े पेंशन, एनपीएस, ग्रेच्युटी, जीपीएफ और बीमा भुगतान के प्रकरणों पर चर्चा हुई थी। इसमें सबसे अधिक अनिस्तारित प्रकरण मिले।



पेंशन, एनपीएस, जीपीएफ और बीमा के मामलों में 15 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link