Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 23, 2026

जाॅब्स: प्रवक्ता के एक पद के लिए 160 दावेदार, आवेदकों की संख्या घटी

जाॅब्स: प्रवक्ता के एक पद के लिए 160 दावेदार, आवेदकों की संख्या घटी

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए पिछली बार से भी कम आवेदन मिले हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2607 पदों पर भर्ती के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे।

15 और 16 दिसंबर को प्रस्तावित इस भर्ती की परीक्षा के लिए तकरीबन 4.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 160 अभ्यर्थी ही मैदान में हैं।


2022 की तुलना में पदों की संख्या चार गुना से अधिक होने के बावजूद अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है। 2022 में विज्ञापित 624 पदों के सापेक्ष 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यानि एक पद पर औसतन 744 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। इनमें से 1,92,934 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।


आवेदकों की संख्या घटी


माना जा रहा है कि नई भर्ती में बीएड की अनिवार्यता के कारण आवेदकों की संख्या घटी है। अफसरों ने पहली बार प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड को अनिवार्य किया था। 2022 तक की प्रवक्ता भर्ती में केवल संबंधित विषय में परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते थे।


इस भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने बीएड की अनिवार्यता का विरोध भी किया था।

जाॅब्स: प्रवक्ता के एक पद के लिए 160 दावेदार, आवेदकों की संख्या घटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link