सीएनजी दो, पीएनजी एक रुपये महंगी हुई
लखनऊ। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने रविवार सुबह से लखनऊ में सीएनजी दो रुपये प्रति किलो और पीएनजी एक रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) महंगी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में सीएनजी 108 से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। जीजीएल के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने कहा,खरीद लागत बढ़ने से दाम बढ़ाने पड़े। लखनऊ के अलावा आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में भी दरें बढ़ाई गई हैं।

