Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 23, 2026

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को 28 से दो दिन अभियान

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को 28 से दो दिन अभियान

लखनऊ, । प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर रविवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आयोजित किया गया। ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित बीएलओ ने आने वाले मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची दिखाई तथा मांगे जाने पर फार्म 6,7 व 8 वितरित किया।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति 21 एवं 22 नवंबर के विशेष अभियान में अपने मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सका है, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयोग 28 नवंबर (शनिवार) व 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित कर रहा है। इस दौरान मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे। मतदाता अपना व परिवार के सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं। नाम न होने पर फार्म-6 भरकर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर रविवार को आयोजित विशेष अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची एवं आवेदन फार्मों की उपलब्धता, बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता, मतदाता सहायता डेस्क तथा पंजीकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण, बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क, बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की पहचान की जानकारी ली।


नाम दर्ज कराने को ऑनलाइन मौका


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदाता सूची में नाम की जांच ऑनलाइन भी की जा सकती है। नागरिक सेवा पोर्टल voters. eci.gov.in या ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को 28 से दो दिन अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link