Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 23, 2026

चक्रवात का असर खत्म होते ही बदलेगा मौसम, यूपी में 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड और कोहरा

चक्रवात का असर खत्म होते ही बदलेगा मौसम, यूपी में 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड और कोहरा

चक्रवात अकवान के बचे खुचे असर से रविवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। वाराणसी, विंध्याचल और आजमगढ़ मंडल के जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और इन इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सोनभद्र में सबसे अधिक 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पुरवा हवाओं के चलते वाराणसी, प्रयागराज और चुर्क में रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक रहा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से चक्रवात का असर खत्म हो जाएगा और हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। इससे अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। रात और सुबह की ठंड बढ़ने के साथ ही तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।










क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 नवंबर से चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर समाप्त हो जाएगा। रविवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।


यूपी में तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

हालांकि, दिसंबर के पहले हफ्ते तक दिन के तापमान में किसी बड़ी गिरावट की कोई संभावना नहीं है, जिसकी वजह से अभी कड़ाके की सर्दी की पूरी तरह शुरुआत नहीं हो पाएगी। अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान उत्तर-पश्चिम राजस्थान में 5 से 8 डिग्री, पंजाब में 6 से 10 डिग्री, हरियाणा में 7 से 11 डिग्री, चंडीगढ़: 8 से 10 डिग्री, यूपी में 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चक्रवात का असर खत्म होते ही बदलेगा मौसम, यूपी में 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड और कोहरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link