Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 7, 2026

DA Hike News: दिवाली से पहले दो और राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कहां कितना हुआ इजाफा

 दिवाली से पहले दो और राज्य सरकारों ने भी अपने स्टेट के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है। यह दो राज्य कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश है। इससे पहले कई राज्यों ने पहले ही डीए और डीआर बढ़ा दिया था। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से भी पिछले महीने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया था।




कर्नाटक में हुई 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Karnataka DA Hike)

शुक्रवार 5 नवंबर को राज्य सरकार ने 2.5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके बाद अब राज्य कर्मचारियों को 18 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई से प्रभावी रहेगा।

 

अरुणाचल प्रदेश ने 3 प्रतिशत बढ़ाया (Arunachal Pradesh DA hike)

राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों का डीए और डीआर 3 प्रतिशत इस बार बढ़ाया है। जिसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ा महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है। बता दें, सीएम पेमा खांडू ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके महंगाई भत्ते की जानकारी दी है।


मिनटों में बनाए दिवाली के लिए वाट्सऐप और इंस्टा पोस्टर



इस साल केंद्र सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया है डीए

केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। एक बार जनवरी साइकल में और दूसरी बार जुलाई साइकल में। जनवरी 2026 साइकल में केंद्र सरकार 2 प्रतिशत का इजाफा डीए में किया था। वहीं, इस बार जुलाई वाले साइकल में 3 प्रतिशत का डीए बढ़ाया गया है। जिसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो गया है।


कई राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

सबसे पहले तमिलनाडु ने अपने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। उसके बाद अब राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों के डीए और डीआर में बढ़ोतरी की है।

DA Hike News: दिवाली से पहले दो और राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कहां कितना हुआ इजाफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link