लखनऊ। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार विद्युत सेवा आयोग ने तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। इसी साल में मार्च में इन पदों के लिए परीक्षा कराई गई थी। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो गुना पात्र अभ्यर्थियों को अभिलेखों व प्रमाणपत्रों की जांच के लिए छांटा गया है। जांच केबाद चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सितंबर केअंतिम सप्ताह तक इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाने की उम्मीद है। इस बीच बिजली निगमों में अवर अभियंता व सहायक अभियंता को रिक्त पदों पर भी भर्तियां जल्द शुरू करने की तैयारी है। सितंबर में इसके लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना है।
टीजी-2 पद के लिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच तीन साल की सेवा के बाद निकाले गए 603 टीजी-2 का मामला भी फंस गया। फिलहाल इनके मामले पर फैसला अब सरकार को करना है। उधर, मार्च में टीजी-2 के लिए परीक्षा देने वालों में से पात्र अभ्यर्थियों को छांटकर अंतिम चयन सूची तैयारकरने की कवायद शुरू कर दी गई है। ब्यूरो

