लखनऊ। उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 24 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2,254 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 20,72,903 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने नकलविहीन परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा अधीनस्थसेवा किया है। चयन आयोग गो के अध्यक्ष प्रवीर का दावा, सभी कुमार ने बताया तैयारियां पूरी कि पीईटी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 70 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी के जरिये आयोग किसी भी परीक्षा केंद्र पर लखनऊ से ही नजर रख सकेगा। परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी प्रेक्षक 23 अगस्त को ही संबंधित जिले में पहुंच जाएंगे और परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
प्रवीर कुमार ने कहा कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। परीक्षा के लिए आयोग के लखनऊ स्थित दफ्तर में कंट्रोल रूम भी
स्थापित किया है। ब्यूरो

