प्रयागराज। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के शिक्षक रतीपाल का वेतन बिना वेतन वृद्धि लगाए ही लेखा कार्यालय की ओर से भेज दिया गया। जबकि शिक्षक संघ को डीआईओएस ने वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। शिक्षक रतीपाल का आरोप है कि विद्यालय प्रबंध तंत्र ने जुलाई 2021 के बेतन में पूरे विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि लगाई, लेकिन उनकी बेतन वृद्धि रोककर जुलाई के अंतिम सप्ताह में वेतन बिल डीआईओएस कार्यालय में लगा दिया। रतीपाल ने 29 जुलाई 2021 को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले तो उन्हें वेतन वृद्धि सुनिश्चित
करने का आश्वासन मिला। तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने भी रतीपाल की वेतन वृद्धि सुनिश्चित किए जाने की मांग की थी। रतिपाल का आरोप है कि आश्वासन के बाद भी बेतन वृद्धि लगबाए बिना, विद्यालय का वेतन बिल पारित करके ट्रेजरी भेज दिया गया। संवाद

