Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 9, 2021

अंकों से असंतुष्ट छात्र आज से कर सकेंगे दावा, 12वीं बोर्ड : प्रिंसिपल को देना होगा आवेदन

 नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के अंकों से असंतुष्ट छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। सोमवार से अंकों से जुड़े विवाद को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। चार चरणों में समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विद्यार्थी नौ लेकर 12 अगस्त तक प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से 14 अगस्त तक विवादों का निपटारा कर लिया जाएगा। सीबीएसई ने जून में टैबलेशन पॉलिसी को जारी करते हुए 12वीं के परिणाम का फॉर्मूला जारी किया था।



इसके तहत 12वीं में मिड टर्म, यूनिट व प्री बोर्ड परीक्षा के 40 फीसदी, 11वीं कक्षा में अंकों का 30 फीसदी और 10वीं में बेस्ट तीन विषयों के 30 फीसदी अंकों को आधार बनाया गया था। साथ ही बोर्ड ने असंतुष्ट छात्रों को अंकों से जुड़े विवाद को लेकर दावा करने का अवसर देने की बात कही थी। सीबीएसई ने रविवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि वे छात्र दावा कर सकते हैं जो अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या फिर अंक गणना में गलती है। साथ ही नई नीति को लेकर आपत्ति रखने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो

अंकों से असंतुष्ट छात्र आज से कर सकेंगे दावा, 12वीं बोर्ड : प्रिंसिपल को देना होगा आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link