Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 9, 2021

कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त 68 पदों के सापेक्ष 1248 आवेदन

 प्रयागराज। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए 25 जून को आवेदन निकाला गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रही। रिक्त 68 पदों के सापेक्ष कुल 1248 आबेदन आएं हैं। यानी एक पद के लिए लगभग पांच दावेदार हैं। इनका चयन शैक्षिक मेरिट के आधार पर होगा। पूर्व में कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रतिवर्ष के अनुभव के आधार दो अंक अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। जिले में 20 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। 

कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त 68 पदों के सापेक्ष 1248 आवेदन


इनमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, अंग्रेजी विषय के पूर्ण शिक्षिका के पद रिक्त हैं। इसके अलावा कंप्यूटर,स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा, कला एंब संगीत/गृह शिल्प विषय में अंशकालिक शिक्षक/ शिक्षिका पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा लेखाकार, मुख्य रसोइयां, सहायक रसोइयां, चौकीदार पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। संवाद

कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त 68 पदों के सापेक्ष 1248 आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link