Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 9, 2021

अब निष्ठा से पढ़ाने का रोचक ढंग सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक

 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक जिस तरह से निष्ठा का प्रशिक्षण लेकर पढ़ाने का रोचक तरीका सीखे उसी तरह का तरीका अब माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक भी सीखेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। काफी संख्या में शिक्षकों ने ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया है। अब परिषद की ओर से प्रशिक्षण का शेड्यूल तय किया जाएगा। जैसे ही शेड्यूल मिलेगा वैसे ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत कर दी जाएगी।

अब निष्ठा से पढ़ाने का रोचक ढंग सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक


स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। निष्ठा (नेशनल इनीसिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलीस्टिक एडवांसमेंट) नाम की एक योजना तैयार की है। निष्ठा के तहत शिक्षकों को खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता में काफी बदलाव आएगा। साथ ही लर्निंग आउटकम (सीखने की क्षमता) के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी काफी सुधार होगा। प्रशिक्षण फरवरी माह तक कराया जाना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, बीते दिनों ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। जिन शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है उनका प्रशिक्षण कराया जाना है। इसके लिए अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शेड्यूल तय किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण लेने वाले परीक्षा भी देंगे। उसी आधार पर प्रमाणपत्र जारी होगा।

अब निष्ठा से पढ़ाने का रोचक ढंग सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link