Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 9, 2021

टीजीटी परीक्षा में एक और सॉल्चर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, बिहार से बुलाए गए थे

 प्रयागराज। टीजीटी 2021 परीक्षा में सॉल्चर गिरोह पकड़े जाने का सिल सिला रविवार को भी जारी रहा। कीडगंज में महिला समेत सॉल्वर गिरोह के 10 सदस्य पकड़े गए।यह सभी बिहार के रहने बाले हैं जिन्हें परीक्षा में मूल अभ्यर्थियों की जगह बैठना था। हालांकि इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस, ब्लूटूथ ईयर बड के साथ ही प्रवेशपत्र समेत अन्य दस्ताबेज बरामद हुए हैं। कौडगंज पुलिस को सूचना मिली कि नेता नगर पार्क के पास सॉल्चर गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। जिस पर वहां पहुंचकर 10 लोगों को पकड़ा गया। 


टीजीटी परीक्षा में एक और सॉल्चर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, बिहार से बुलाए गए थे


तलाशी में प्रत्येक के पास से इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस, ब्लूटूथ ईयर बड के अलावा 13 अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र की छाया प्रति, 14 जाली आधार कार्ड, 18300 नगद बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने बाले हैं। जिन्हें टीजीटी परीक्षा में बतौर सॉल्वर बैठना था। पकड़े गए लोगों में से दो को कीडगंज स्थित केएन काटजू इंटर कॉलेज परीक्षा

केंद्र पर दूसरे की जगह पर परीक्षा में बैठना था। जबकि अन्य को जिले में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में बतौर सॉल्चर शामिल होना था। लेकिन इससे पहले ही वह पकड़े गए।

टीजीटी परीक्षा में एक और सॉल्चर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, बिहार से बुलाए गए थे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link