Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 16, 2021

विद्यालयों में निरीक्षण के बहाने वसूली का यूटा ने किया विरोध

 Bareilly: यूटा की गांधी उद्यान में मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बीएसए विनय कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा की, लेकिन कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली की निंदा की। आरोप लगाया कि कुछ बीईओ निरीक्षण के बहाने वसूली का काम कर रहे हैं।



निरीक्षण के समय शिक्षकों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवाबगंज में नूर अफसा नूरी, दमखोदा में पुष्पेंद्र गंगवार, शेरगढ़ में संतोष कुमार और मीरगंज में सत्यवीर पाल को संयोजक बनाया गया। प्राची सक्सेना, मो शादाब, सुनील गंगवार को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। डा शुमैला खान को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। महिला जिला उपाध्यक्ष राखी गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, जितेंद्र पाल, राजेश कुमार सिंह, रवि कुमार, हेमंत कुमार, हेमंत कुशवाहा, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

विद्यालयों में निरीक्षण के बहाने वसूली का यूटा ने किया विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link