अलीगढ़। इगलास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अखिलेश कुमार के इकलौते पुत्र यश कुमार (9 वर्ष) का डेंगू से बृहस्पतिवार को निधन हो जाने से बेसिक शिक्षा विभाग शोक में डूब गया है। शिक्षक, अधिकारी, शिक्षामित्र व अन्य कर्मचारियों ने मथुरा स्थित आवास पहुंचकर परिवार से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
बताया गया कि यश डेंगू से पीड़ित था। पहले मथुरा में इलाज चला, वहां लाभ न मिलने पर आगरा ले जाया गया। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को नोएडा के किसी बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। इस दौरान यश ने दम तोड़ दिया। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उम्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उर्दू शिक्षक एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी, शिक्षक व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, सुनील शर्मा, राजेंद्र शास्त्री, अनिल चौधरी, मुकेश आदि मौजूद रहे।
