Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 16, 2021

डीबीटी मामले में रुचि न लेने व विभागीय आदेशों की अवहेलना में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

 अलीगढ़: बालक पाठशाला संख्या-12 के प्रभारी प्रधानाध्यापक फहीमउद्दीन को डीबीटी के मामले में रुचि न लेने व आदेशों की अवहेलना के आरोप खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या व संस्तुति के आधार पर बीएसए ने निलंबित कर दिया। उन्हें नगर संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया गया। मामले की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी धनीपुर आलोक प्रताप श्रीवास्तव को दी गई है।



उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिे के कुछ खंड शिक्षाधिकारी शिक्षकों को बिना स्पष्टीकरण लिए वेतन काटने व निलंबित करने की संस्तुति कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है। इस मामले में बीएसए से शिकायत करेंगे। नियम विरुद्ध कार्रवाई पर अंकुश नहीं लगता है तो संघ उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा।

डीबीटी मामले में रुचि न लेने व विभागीय आदेशों की अवहेलना में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link