बदायूं। कोविड के कारण लंबे समय से पढ़ाई से दूर रहे कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को फिर पठन-पाठन से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रेरणा तालिका जारी की है। इस तालिका को देखकर बच्चे अक्षरों की पहचान करेंगे।
कोरोनाकाल के दौरान पढ़ाई पटरी से उतर गई थी। इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। नई-नई प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर बेसिक विभाग इसमें जुट गया है। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की पढ़ाई पटरी पर लौटे इसके लिए जद्दोजहद जारी है। पढ़ाई में सुधार हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब प्रेरणा तालिका की व्यवस्था की है।
जिले में प्राथमिक स्तर व कंपोजिट विद्यालयों के 1502 स्कूल ऐसे हैं जहां पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चे पढ़ते हैं। अब इस तालिका के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
प्रेरणा तालिका के माध्यम से छात्र छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। इसको लेकर सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है। शासन ने अभी कक्षा से एक पांच तक के छात्र छात्राओं को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
