Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 12, 2021

शिक्षक के बदमाशों ने पार किए 30 हजार रूपए,पढ़े पूरी खबर

शिक्षक की बाइक की डिकी में रखे 30 हजार रुपये बदमाशों ने पार कर दिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची यूपी डायल पुलिस ने जानकारी ली। कस्बे के कालिकानगर निवासी देशराज किसान कॉलेज में शिक्षक हैं बुधवार दोपहर शिक्षक ने कस्बे की पीएनबी बैंक से 32 हजार रुपये निकाले। 30 हजार रुपये बाइक की डिक्की में रख लिए। दो हजार रुपये



पीएनबी से निकाले थे रुपये जेब में डाल लिए। इसके बाद बैंक से बाइक लेकर चल दिए। थोड़ी दूरी पर बाइक पंचर दिखी। इसे जुड़वाने के लिए यह ठठिया रोड की दुकान पर पहुंचे। यहां डिकी देखी तो उसमें बैग नहीं था। शिक्षक की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पुलिस ने पूछताछ की। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।

शिक्षक के बदमाशों ने पार किए 30 हजार रूपए,पढ़े पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link