Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 12, 2021

बेहतर कार्य के लिए छात्राएं व शिक्षिकाएं होंगी पुरस्कृत

मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाओं छात्राओं की भेजी गई सूची

 महराजगंज। मिशन शक्ति योजना के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिकाओं व छात्राओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छह शिक्षिकाओं व चार छात्राओं के नाम भेजे हैं।



मिशन शक्ति के जरिए बालिकाओं को माध्यमिक स्तर की शिक्षा से जोड़ने तथा उनके विकास के लिए से नियमित प्रयास किया जा रहा है। इस शैक्षिक सत्र में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित किया जाना है। वहीं ऐसी छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया जाना है, जो मिशन शक्ति के उद्देश्यों को सार्थक कर रही हैं।


संयुक्त शिक्षा निदेशक को जिन शिक्षिकाओं के नाम भेजे गए हैं, उनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज आनंदनगर की कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका सविता सेठ, पुरैना खंडी चौरा की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका किरन तिवारी, बंजरहा सोनबरसा की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका कल्पना तथा बेलटिकरा की शिक्षिका संगीता कुमारी शामिल हैं।


वहीं छात्राओं में जीएसवीएस इंटर कालेज की संध्या मौर्या, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा की उजाला चौधरी व अनु तथा राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली की शिक्षिका गुड़िया यादव का नाम है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाओं व छात्राओं के नाम संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को भेजे गए हैं।

बेहतर कार्य के लिए छात्राएं व शिक्षिकाएं होंगी पुरस्कृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link