Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 12, 2021

Primary ka master:-बेसिक स्कूलों की जियो टैगिंग गड़बड़ाई, आगरा में दिख थे फिरोजाबाद के स्कूल, शिक्षकों की भी हो सकेगी निगरानी

आने वाले दिनों में हर स्कूल की जीपीएस लोकेशन शासन के पास होगी। बीते दिनों स्कूलों के शिक्षकों से ली गई लोकेशन में काफी अनिमयितताएं मिलने के बाद अब शासन से विशेष तौर पर टीम भेजी गई हैं, जिनके पास जीपीएस सैट करने का उपकरण भी है। इससे टीम स्कूल-स्कूल में पहुंच कर जीपीएस मैपिंग करने में जुट गई है।



बताया जाता है पहले शिक्षकों ने जीपीएस मैपिंग की थी तो उसमें काफी अनियमितताएं मिली। कुछ स्कूल तो जिले की सीमा से बाहर दिख रहे थे। इन अनियमितताओं के चलते ही विभाग ने अब प्रदेश स्तर से टीमों को भेजा है। फिरोजाबाद से पहले एटा में सभी स्कूलों की जीपीएस मैपिंग हो चुकी है।

Primary ka master:-बेसिक स्कूलों की जियो टैगिंग गड़बड़ाई, आगरा में दिख थे फिरोजाबाद के स्कूल, शिक्षकों की भी हो सकेगी निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link