Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 8, 2021

17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल का संचालक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने एक अन्य स्कूल में ले जाकर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भीपा क्षेत्र में स्थित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को उसके स्कूल में भी पहुंची लेकिन वहां ताला लगा मिला। दूसरे स्कूल संचालक अर्जुन सिंह की तलाश में पुलिस और मामले की जांच में पुलिस में की पांच टीमें लगाई गई हैं।



लखनऊ से भी मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले की जानकारी ली गई। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है और थाना पुरकाजी पुलिस से पीड़ित छात्राओं के बयान समिति के सामने कराने के लिए कहा है। पुरकाजी थाने को दो टीमें, सर्विलांस क्राइम ब्रांच और स्वाट की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलावा सीओ सदर और विवेचक भी छानबीन कर रहे हैं। पूरे प्रकरण का पर्यवेक्षण एसपी सिटी कर रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।


17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल का संचालक गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link