Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 8, 2021

CBSE board : अब ओएमआर शीट पर लिखने होंगे अंग्रेजी के कैपिटल अक्षर

 गोरखपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रथम चरण की बोर्ड परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को ओएमआर (आप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर प्रश्नों का उत्तर देते समय अंग्रेजी के कैपिटल (बड़े) अक्षरांे को लिखने को कहा है। 







बोर्ड ने यह निर्णय कापियों के मूल्यांकन में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर लिया है, इसका अनुपालन कराने के लिए प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देशित किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि अंग्रेजी के छोटे अक्षरों के प्रयोग से कापियों का मूल्यांकन करते समय ए, डी तथा बी, डी में भ्रम की स्थिति पैदा हो जा रही थी। परीक्षा केंद्रों पर पेपर समाप्त होने के बाद मूल्यांकन के दौरान ए, बी, सी व डी में एकरूपता देखने को मिल रही थी, जिससे मूल्यांकन में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही थीं।

CBSE board : अब ओएमआर शीट पर लिखने होंगे अंग्रेजी के कैपिटल अक्षर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link