Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 8, 2021

बर्खास्त शिक्षकों को तत्काल बहाल कर अब तक के वेतन को एरियर के रूप में भेजने की मांग

 मृतक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी दिए जाने की मांग 

महराजगंज। बर्खास्त शिक्षक संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक रविवार सुबह 11 बजे जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान में हुई। जिसमें बर्खास्त शिक्षकों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्या का समाधान कराने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।



संगठन के जिला महामंत्री धर्मराज गौतम ने कहा कि राज्य सरकार बर्खास्त शिक्षकों को तत्काल बहाल करते हुए 20 मई 2003 से अब तक के वेतन को एरियर के रूप में भेजा जाए। साथ ही सेवा समाप्त वाले शिक्षकों को पेंशन दी जाए। इसके अलावा मृतक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। जिससे बर्खास्त शिक्षकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन से लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन बर्खास्त शिक्षकों को सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

जिससे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में कन्हैया लाल, सर्वेस पटेल, प्रद्युम्न, रामनयन पासवान, शब्बीर अली, शिवहर्ष प्रसाद, बीरबल, प्रेम सागर, अमर सिंह यादव, अंबरीश पांडेय, राजेश कुमार, महेंद्र मणि त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बर्खास्त शिक्षकों को तत्काल बहाल कर अब तक के वेतन को एरियर के रूप में भेजने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link