Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 8, 2021

एरियर भुगतान सम्बंधी मांगें पूरी न होने पर शिक्षक संघ करेगा तालाबंदी

 फफूंद (औरैया)। शिक्षकों के एरियर भुगतान और अवकाश पर गए शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन दिया। शिक्षक संघ नेताओं ने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक मांगे न पूरी हुई तो बीआरसी में तालाबंदी की जाएगी।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महामंत्री अरविंद राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। शिक्षक नेताओं ने बताया कि बीएसए के आदेश के बाद भी सभी ब्लॉक से शिक्षकों के एरियर नहीं बनाए जा रहे हैं।


शिक्षक नेताओं ने कहा कि लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा स्कूल निरीक्षण की गलत रिपोर्ट पेश की गई। जो शिक्षक अवकाश पर थे, उन्हें अनुपस्थित दिखा वेतन रोक दिया गया है। (संवाद)

एरियर भुगतान सम्बंधी मांगें पूरी न होने पर शिक्षक संघ करेगा तालाबंदी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link