Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 20, 2021

बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत 3 शिक्षकों को किया निलंबित, जानें क्या था कारण

 सरकारी स्कूल से संबद्धता के बावजूद निजी भवन में चला रहे थे स्कूल

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के विपरीत निजी भवन में सरकारी विद्यालय का संचालन करने के आरोप में बीएसए शिवनारायण सिंह ने शनिवार को एक प्रधानाध्यापक समेत दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि प्रधानाध्यपक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। निलंबन की अवधि में तीनों अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध किया गया है। साथ मामले की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी रेवती रत्नाकर पांडे को सौंपी गई है।



शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय चौबेछपरा को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध करने का आदेश बीते तीन नंवबर को बीएसए ने जारी किया था जिसकी अवहेलना करते हुए प्राथमिक विद्यालय चौबेछपरा के प्राधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी और सहायक अध्यापक अरूण बता दें कि बीएसए को खंड कुमार मिश्र, सुबाष चन्द्र ने एक निजी भवन में स्कूल का संचालन कर रहे थे, जिसका वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की रिर्पोट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी, सहायक अध्यापक द्वय अरुण कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र को विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चतुर्वेदी को मामले की सूचना नहीं देने का दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत 3 शिक्षकों को किया निलंबित, जानें क्या था कारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link