Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 20, 2021

Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन बर्फीली हवाओं से बचें

 लखनऊ : मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों तक बर्फीली हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गो का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।



रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.7 और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का औसत एक्यूआइ 200 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी होगी। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार बुंदेलखंड, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, गोंडा में सर्द हवा का असर रहेगा। इस दौरान स्कूली बच्चों का खास ध्यान रखा जाना जरूरी है। साथ ही बड़े-बुजुर्ग भी सावधानी बरतें। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी राज्यों में जहां बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर प्रदेश में इसका असर नहीं होगा।


अहम है कि कश्मीर में सबसे ठंडे 40 दिन का चिल्ले कलां मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को कश्मीर में बादल छाए रहेंगे। जम्मू में भी ऐसे ही आसार हैं।


पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत


 नई दिल्ली : उत्तर भारत के पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी हवाओं के साथ सीधे दिल्ली और आसपास के राज्यों तक पहुंच रहा है। राजस्थान के शेखावाटी में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर में तामपान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी में माइनस एक डिग्री, दिल्ली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी ऐसी ही हालत बनी रहेगी। अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।



ठंड से प्रदेश में तीन की मौत, चित्रकूट और इटावा में पारा चार डिग्री तक लुढ़का


लखनऊ : पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद शुरू हुई बर्फीली हवा ने प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। चित्रकूट प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां ठंड के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। चित्रकूट और इटावा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, सर्दी के कारण चित्रकूट के बरगढ़ में 84 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहपुर की ¨बदकी तहसील के रुस्तमपुर गांव में 38 वर्षीय युवक और उन्नाव के दही थानाक्षेत्र के घटोरी मजरा तारगांव में 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन बर्फीली हवाओं से बचें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link