फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार शिक्षक की बाइक से पुलिस को सवा पांच लाख रुपये मिले। पुलिस ने रुपये घायल शिक्षक की पत्नी को लौटाए हैं। परिवार ने पुलिस की कार्यशैली को सराहा है। बांदा जिले के बबेरू निवासी विजय गुप्ता शुक्रवार शाम फतेहपुर एक शादी में शामिल होने आ रहे थे। गाजीपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार शिक्षक अनियंत्रित होकर गिर गए। सूचना पर एसआई
फतेहपुर में घायल हो गए थे बबेरू निवासी विजयलक्ष्मीकांत शर्मा पहुंचे। उन्होंने घायल को एंबुलेंस से पीएचसी भेजा व उनकी बाइक थाने ले गए। बाइक की डिकी में रखे बैग में पांच लाख 25 हजार पांच सौ रुपये थे। बबेरू से शिक्षक के भाई कृष्णपाल और पत्नी मानसी गाजीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने पत्नी को रुपये व मोबाइल लौटा दिया। (संवाद)
