Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 20, 2021

कस्तूरबा गांधी छात्रावास निर्माण में मिली गड़बड़ी

 लार कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत जांच में सही पाई गई है। शनिवार को परियोजना प्रबंधन ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उधर ठेकेदार ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता परक करवाने की बात कही है।



कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप महिला छात्रावास का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट लिमिटेड करा रहा है। नगर के समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता, एडवोकेट पंडित प्रियेशनाथ त्रिपाठी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने अनियमितता का आरोप लगा कार्य रोकवाने की मांग की थी। डीएम ने टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। टीम की जांच में शिकायत सही पाई गई। टीम ने निर्माण कार्य को रोक दिया। टीम ने रिपोर्ट डीएम को दी। शनिवार को परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। उधर, ठेकेदार ने बताया कि थाने में तहरीर देने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर कार्य में अनियमितता होगी, तो उसे पुनः सही करा दिया जाएगा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

कस्तूरबा गांधी छात्रावास निर्माण में मिली गड़बड़ी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link