विधान परिषद में शुक्रवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के मुद्दे पर सपा के सदस्यों सदन से बहिर्गमन किया। सपा ने इस भर्ती में ओबीसी व एससी वर्ग को आरक्षण के अनुरूप सीटें न देने का आरोप लगाया।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
