Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 18, 2021

शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 रामपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बीएसए कल्पना सिंह से मिले। शिक्षक संगठनों ने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।


बृहस्पतिवार को मिले शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त शिक्षकों को एरियर न मिलना मृतक शिक्षकों के परिजनों की पारिवारिक पेंशन स्वीकृत न होना आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को चयन वेतनमान न मिलना वर्ष 2007 से चली आ रही तमाम शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर न होना, बीएलओ को प्रतिकर अवकाश देने के लिए सुस्पष्ट आदेश न होना और पदोन्नति न होने की समस्याओं ने बीएसए को अवगत कराया। बीएसए ने शिक्षकों की मांगों गंभीरता से लिया और पटल सहायकों को बुलाकर उनसे बिन्दुवार स्टेटस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षकों ने बीएसए का मृत शिक्षकों के आश्रितों को पुरानी स्कीम से फैमिली पेंशन दिलाने पर आभार व्यक्त जताया। इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, जिला महामंत्री अंजुम स्नेही, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद गुप्ता, संतोष प्रसाद, रवि कुमार, नजाकत अली, शीशपाल सिंह, हिमदीप सिंह, अब्दुल अलीम खां, रीता सक्सेना छत्रपाल सिंह यादव आसिफ अली आनंद सिंह भंडारी, हिमदीप सिंह तहसीन आलम खां, शिखा सक्सेना, अनीता गुप्ता मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link