Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 18, 2021

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर मारपीट कर जेवरात लूट की कोशिश

 घर में चल रही थी बेटी की विदाई की तैयारी

इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित प्रोफेसर कालोनी में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर पांच लोगों ने जमकर उत्पात किया। महिलाओं से मारपीट की। उनके जेवरात लूटने का प्रयास किया। एक युवक को अगवा करने की कोशिश भी की गई। आस-पास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी एक कार छोड़कर मौके से भाग निकले। वारदात के समय घर में सेवानिवृत्त शिक्षक की बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। उसकी 13 दिसंबर को शादी हुई थी।


सिविल लाइन क्षेत्र स्थित केके डिग्री कालेज के सामने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रमाकांत तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी बेटी दीक्षा की शहर के साई उत्सव गार्डन में सोमवार को शादी थी। मंगलवार को दीक्षा की विदाई की तैयारी चल रही थी। रमाकांत के बेटे अमित ने बताया कि बहन की विदाई के दौरान बसरेहर के बहादुरपुर गांव निवासी सर्वेश दुबे और अशोक दुबे ने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने बहन और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की उनके जेवर लूटने का प्रयास किया। महिलाओं ने शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। यह देख आरोपियों ने उनके फुफेरे त्रिभुवन तिवारी उर्फ आशु को तमंचे के दम पर अगवा करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों के सूचना देने पर तमाम लोग घर पहुंच गए। इस पर आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लिया है।


अमित के मुताबिक मारपीट में दीक्षा को चोटें आई हैं। दीक्षा का एक हार भी गायब है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। यह भी बताया कि आरोपी सर्वेश उनके ही मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। इस मामले में सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर मारपीट कर जेवरात लूट की कोशिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link