खेतों से पैदल लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान जान गई
हमीरपुर । बिवांर थानाक्षेत्र के निवादा गांव में खेतों से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो पुत्र हैं।
निवादा निवासी महेश ने बताया कि पिता शिवराम (68) गांव स्थित भस्मानंद इंटर कालेज से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद खेतीबाड़ी का काम करते थे।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह खेतों की फसल देखकर पैदल घर आ रहे थे। तभी अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर आननफानन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर कर दिया।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
राठ उरई बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुधौलियाना मोहल्ला निवासी पप्पू घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)
कार से भिड़ा बाइक सवार, गंभी
भरुआसुमेरपुर कानपुर सागर हाईवे 34 में उद्योग नगरी में पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार भिड़ गए। बाइक सवारों को पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी इंद्रजीत यादव (45) गांव निवासी रामबहादुर यादव (40) गुरुवार की दोपहर करीब कस्बे से गांव लौट रहे थे। तभी उद्योग नगरी में पुलिस चौकी के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय कार से टकरा गए। इस घटना में कार एवं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। (संवाद)
