Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 25, 2021

प्रशंसनीय: बच्चों को सुपोषित व शिक्षित बनाने में जुटीं यह शिक्षिका

 बच्चों को सुपोषित व शिक्षित बनाने में जुटीं अनीता 

130 बच्चों, 35 महिलाओं और तीन किशोरियों का नियमित रूप से कर रहीं जागरुक 

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के जहदा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सुपोषण और शिक्षा की अलख जगाने में जुटी हैं। उनके प्रयास का ही नतीजा रहा कि छह महीने में जहां स्कूल छोड़ चुकीं तीन किशोरियों ने फिर से स्कूल की राह पकड़ी, वहीं तीन अति कुपोषित बच्चे सुपोषित भी हुए। अब एक अन्य कुपोषित बच्चे की सेहत सुधारने में जुटी हैं। उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत अनीता वर्ष 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी से पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं।



बाल विकास परियोजना निचलील के ग्राम पंचायत जहदा एक के आंगनबाड़ी पर तैनात अनीता के केन्द्र पर वर्तमान में सात माह से तीन वर्ष तक के 75, तीन से छह वर्ष तक के 55 बच्चे पंजीकृत हैं। केन्द्र पर 23 गर्भवती व 12 धात्री महिलाओं के अलावा एक कुपोषित बच्चा भी पंजीकृत है। अनीता ने प्रयास करके स्कूल छोड़ चुकी तीन किशोरियों को गांव के विद्यालय में ही बीते जुलाई माह दाखिला कराया है।

जो अब नियमित रूप से पढ़ने जा रही हैं। अति कुपोषित ढाई साल के अमित, तीन साल की आंचल व दो साल के अंश की उचित देखभाल, पोषाहार एवं चिकित्सकीय सेवा दिलाकर सुपोषित बनाया है। इसके अलावा केन्द्र पर पंजीकृत सभी बच्चों का उचित देखभाल करते हुए अक्षर ज्ञान भी कराया जा रहा है।

प्रशंसनीय: बच्चों को सुपोषित व शिक्षित बनाने में जुटीं यह शिक्षिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link