Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 25, 2021

बीएसए ने की विद्यालय की जांच, मिली गड़बड़ी

मैनपुरी/ किशनी प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर बीएसए कमल सिंह शुक्रवार को किशनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गजपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे। बीएसए को निरीक्षण में विद्यालय खुला मिला। लेकिन गड़बड़ी भी मिली। प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी ने बताया कि प्रधान के प्रतिनिधि विद्यालय की 28 बीघा जमीन पर कब्जा करवाना चाहते हैं इसलिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रधान के प्रतिनिधि गौरव खटीक ने आरोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विद्यालय की 28 बीघा जमीन पर करना चाहते हैं कब्जा

बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दो दिन से विद्यालय बंद रहने का आरोप लगाया था। बीएसए ने विद्यालय में पहुंचकर दो दिन की उपस्थिति और शिक्षकों द्वारा किए गए कार्य की जांच की। बच्चों से बात की बच्चों ने बताया कि स्कूल प्रतिदिन खुलता है। बीएसए ने जांच में पाया कि विद्यालय गांव से बाहर बना हुआ है।


विद्यालय के अधीन 28 बीघा जमीन है। जिस पर रसूखदार लोग कब्जा कर रहे हैं। प्रधानाध्यापिका ने बीएसए को बताया कि उसने प्रधान से विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की थी। प्रधानप्रतिनिधि विद्यालय की जमीन पर स्वयं और अपने चहेतों का कब्जा कराना चाहते हैं। इसी लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं प्रधान प्रतिनिधि गौरव चक ने विद्यालय भूमि पर कब्जे के आरोपों को झूठा बताया है बीएसए ने जांच कर जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है।


ईंटों के चूल्हे पर बन रहा एमडीएम


विद्यालय में ईंटों के चूल्हे पर एमडीएम बनने पर बीएसए ने गैस चूल्हे पर ही मध्यान्ह भोजन बनाने के निर्देश जारी किए। खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल भी मौके पर पहुंच गए। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका मीरा देवी और शिक्षक नरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि वे सोमवार से विद्यालय आने के समय और जाने के समय की बच्चों के साथ सेल्फी को लेकर उनके पास भेजेंगे।

बीएसए ने की विद्यालय की जांच, मिली गड़बड़ी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link