Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 25, 2021

पढ़ाने जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

 नखासा थाना क्षेत्र के संभल-असमोली मार्ग पर हुआ हादसा, वाहन लेकर फरार हुआ आरोपी चालक


संभल। संभल-असमोली मार्ग स्कूटी सवार शिक्षिका को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों ने परिजनों को यासमीन सूचना दी। वहीं चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।


नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर खुर्द निवासी शमीम की 20 वर्षीय बेटी यासमीन असमोली स्थित मदरसा इमाम अहमद रजा में बच्चों को पढ़ाती थीं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यासमीन


स्कूटी पर सवार होकर मदरसा जा रहीं थीं। जैसे ही संभल असमोली बाईपास वाले तिराहे पर पहुंचीं तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने का फाइल से यासमीन की मौके फोटो। पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीर मौके की और दौड़ पड़े।


यासमीन को उठाया और उनके फोन से ही परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।

यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं यासमीन


संभल। यासमीन के पड़ोस की रहने वाली जैनब ने बताया कि वह और यासमोन दोनों एक ही मदरसा में पढ़ाती थीं यासमीन एमए की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। अब यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। पांच महीने से यासमीन मदरसे में पढ़ाया करती थीं। जैनब और यासमीन दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से सुबह आठ बजे निकल जाती थीं जैनब ने बताया कि गुरुवार की सुबह यासमीन को मदरसा जाने के लिए फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। घर भी गई थी तो वह मदरसे के लिए निकल चुकी थी। संवाद

पढ़ाने जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को डंपर ने मारी टक्कर, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link