छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर एसिड अटैक की धमकी
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर बरेली के एक शोहदे ने कक्षा 11 की छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करने लगा। साथ चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने और छात्रा को एसिड डालकर जलाने की धमकी दी। छात्रा की पिता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री बरेली के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी।
बरेली में थाना प्रेमनगर कॉलोनी के मोहल्ला होली चौक सुर्खा निवासी अंशुल सागर आए दिन परेशान करता था अश्लील बातें करता था। उठा ले जान की धमकी देता था। इसकी परिवार से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शोहदा से परेशान होकर वहां के कॉलेज से नाम कटवाकर शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 में एडमीशन कराया। मगर आरोपी ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। आए दिन बरेली से यहां आकर रास्तें उनकी पुत्री को रोककर परेशान करता है। साथ ले जाने का दबाव बनाता है।
दो दिसंबर को स्कूल जाते समय आरोपी ने गांधी स्टेडियम रोड पर उनकी पुत्री को रोककर साथ चलने को कहा।
आरोप है कि साथ चलने से मना करने पर माता-पिता को जान से मारने और छात्रा पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर शुक्रवार देर रात अंशुल सागर के खिलाफ धारा 354, 504, 506, 7/8 के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
