Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 6, 2021

अभिभावक जांचते रहें बच्चों का शैक्षिक स्तर

माधौगंज। शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचते रहें तो निश्चित तौर पर शिक्षा में और सुधार आएगा। श्री नरपति सिंह इंटर कॉलेज माधौगंज में शनिवार को आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। कोई सुझाव दिया जाए तो उसे भी विद्यालय प्रबंधन अमल में लाने का प्रयास करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि घर में नियमित बच्चों का शैक्षणिक कार्य जांचें। कमी हो तो उन्हें सुधरवाने का प्रयास करें और उसके बाद भी कमी रह जाए तो विद्यालय में संबंधित शिक्षक को अवगत कराएं। विद्यालय भी समय-समय पर बच्चों की प्रगति आख्या से अवगत कराते रहेंगे।



बैठक में अभिभावकों से अपील की गई कि डीबीटी के माध्यम से शासन द्वारा जो राशि खाते में भेजी गई उसके अनुसार ड्रेस, जूता, मोजा, बैग, स्वेटर आदि बच्चों को उपलब्ध कराएं। इस मौके पर समस्त स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

अभिभावक जांचते रहें बच्चों का शैक्षिक स्तर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link