Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 6, 2021

अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट

बाबागंज। संग्रामगढ़ के अवसानगंज में छात्रा को अश्लील विडियो दिखाने वाले शिक्षक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है।



संग्रामगढ थाना क्षेत्र के अवसानगंज स्थित जवाहरलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्यरत युवक पर कक्षा आठ की छात्रा को क्लास रूम में अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया था।सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link