Primary ka master : अब ड्रेस में नजर आएंगे रसोइएं
प्रतापगढ़। परिषदीय स्कूलों के रसोइयों को अब किचन किट दी जाएगी। बड़े होटलों व रेस्टोरेंट की तरह ही एमडीएम के रसोइएं भी रसोई के कपड़े और दस्ताने पहनकर भोजन बनाते नजर आएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 35 लाख का बजट मिला है। स्वच्छता को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है। प्रबंध समितियों के खाते में धनराशि भेज दी गई है।
जिले में 2034 प्राइमरी व 722 मिडिल स्कूल हैं। जिनमें दो लाख 98 हजार 749 बच्चे पढ़ाई करते हैं। बच्चों को दोपहर में भोजन दिया जाता है। एमडीएम तैयार करने के लिए जिले में 7032 रसोइयां तैनात हैं। दरअसल, विद्यालयों में इनकी तैनाती छात्र संख्या के अनुरूप होती है। 25 छात्र संख्या नामांकन वाले स्कूलों में एक, इससे अधिक 100 तक नामांकन संख्या होने पर दो और सौ से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में तीन रसोइयों की तैनाती होती है। स्कूलों में बनने वाले मध्याहन भोजन में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खाना तैयार करने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अलावा विभाग की ओर से उन्हें उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे।
बड़े होटलों एवं रेस्टोरेंट की तर्ज पर अब स्कूलों में तैनात रसोइयों की भी पोशाक होगी। महिला और पुरुष रसोइयां के लिए अलग अलग पोशाक, टोपी और दस्ताने खरीदकर दिए जाएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।
