Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 18, 2022

Basic shiksha news: लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिले के चार शिक्षक

 महराजगंज। जिले के चार शिक्षकों को सुरक्षा व संरक्षा विषय पर प्रशिक्षित किया जाएगा। लखनऊ स्थित डायट में 22 से 25 फरवरी के बीच हर जिले के डायट व प्राथमिक विद्यालय के एक-एक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में ये शिक्षक जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि डायट की तरफ से प्रवक्ता सुजीत चौहान को नामित किया गया है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के एक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों का नाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगा गया है।



प्रशिक्षण के लिए दिव्या भी नामित

21 से 23 मार्च तक समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के लिए प्रवक्ता दिव्या गुप्ता को भी नामित किया गया है। वे प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर वार्षिक कार्ययोजना व बजट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

Basic shiksha news: लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिले के चार शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link