Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 18, 2022

PM और CM को अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल, मुकदमा लिख किया गिरफ्तार

 प्रयागराज, पीएम और सीएम को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। ताजा मामले में कौशांबी जनपद में कड़ा धाम क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव में एक युवक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस तक जानकारी पहुंची तो मुकदमा लिखा गया। फिर गुरुवार दोपहर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया।



27 सेकंड का वीडियो देख पुलिस अफसरों में मची अफरा-तफरी

इंटरनेट मीडिया पर गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अनाप-शनाप बोल रहा था। उसकी इस अभद्रता का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर बना लिया। इसके बाद उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 सेकंड के इस वीडियो का मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी थानेदारों को युवक की धर-पकड़ के लिए निर्देश दिया। कड़ाधाम थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि करीब दो बजे युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक इसरार खान निवासी अलीपुर जीता है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


PM और CM को अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल, मुकदमा लिख किया गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link