Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 18, 2022

Primary ka master: परिषदीय अध्यापिका को जिंदा जलाने की कोशिश, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

 रायबरेली/अमावां मिल एरिया थाना क्षेत्र बुधवार तड़के एक शिक्षिका को जिंदा जलाकर मारने की नियत से उसकी कार फूंक दी गई। गनीमत रही कि कार में शिक्षिका नहीं थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ही घटना को अंजाम दिया। देखते ही देखते कार धू-धू करके जल गई। आग लगाने के दौरान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार भी झुलस गया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका राही ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात है। शिक्षिका के पति भी शिक्षक हैं और उनकी तैनाती बहराइच जिले में है। शिक्षिका यहां पर अपने माता-पिता और बच्चों के साथ रहती है। इधर, स्कूल का प्रधानाध्यापक गलत नियत रखकर शिक्षिका को छह माह से परेशान कर रह रहा था। शिक्षिका इसका विरोध करती थी। इन दिनों शिक्षिका सुबह कार सीखने जाया करती थी यह बात प्रधानाध्यापक को पता थी।


• शिक्षिका को जिंदा जलाकर मारने की नियत से प्रधानाध्यापक सुबह अपनी चार पहिया गाड़ी से उसके घर पहुंच गया। प्रधानाध्यापिका को लगा कि शिक्षिका अपनी कार के अंदर बैठी है। अपने कार पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों का शोर सुनकर शिक्षिका घर से बाहर आई तो देखा कि उसकी कार जल रही है। इससे पहले कि लोग आग बुझाते, कार का काफी हिस्सा जल चुका था।


 पास लगे सीसीटीवी की फुटेज की खंगाली गई तो उसमें प्रधानाध्यापक कार को जलाकर भागते दिख गया। कार को फूंकने के दौरान प्रधानाध्यापक भी आग की चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ भी झुलस गए हैं। थानेदार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 


भोजन नहीं बनवा रहे थे प्रधानाध्यापक

शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक जनवरी से स्कूल में मिड-डे-मील का भोजन में और कहा था कि गरीब बच्चों के साथ ऐसा न करो। इस पर प्रधानाध्यापक ने कहा था कि हम भोजन नहीं बनवाएंगे। इसका विरोध करने पर भी प्रधानाध्यापक हमसे से चिढ़ते थे।


Primary ka master: परिषदीय अध्यापिका को जिंदा जलाने की कोशिश, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link