Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 13, 2022

हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

 अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल शिक्षक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।


सुभानपुर निवासी रामनरेश यादव (52) एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे रविवार को बाइक से नेविलगंज से अपने गांव सुभानपुर जा रहे थे। रामपुर मोड़ पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए परिजन सैफई ले गए थे। जहां बुधवार को  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link