Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 13, 2022

प्रधानाचार्य साक्षात्कार में पैनल व्यवस्था खत्म

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की पैनल व्यवस्था खत्म कर दी है। इसे चयन बोर्ड का पादर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे अब विद्यालयवार साक्षात्कार न होकर सभी अभ्यर्थी मंडलवार तिथि पर सामूहिक रूप से सम्मिलित होंगे। इससे न तो साक्षात्कार लेने वाला बोर्ड कोई भेदभाव कर सकेगा और न प्रभाव वाले शिक्षा माफिया अपने ‘चहेते’ अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने के लिए बोर्ड पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकेंगे। साक्षात्कार के बाद कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था में मेरिट के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।



चयन बोर्ड 14 मार्च से साक्षात्कार शुरू कर रहा है। 14-15 मार्च को कानपुर एवं देवीपाटन मंडल का साक्षात्कार होना है। मेरठ और आजमगढ़ मंडल का साक्षात्कार 16 और 21 मार्च को होगा। इसके बाद 22 मार्च से 30 मार्च तक लगातार अन्य 14 मंडलों का साक्षात्कार संपन्न कराया जाएगा। पूर्व की प्रधानाचार्य भर्ती साक्षात्कार में विद्यालयवार पैनल गठित किया जाता था। इसमें अधियाचित विद्यालय के दो वरिष्ठतम शिक्षकों के साथ पांच नए (फ्रेश) अभ्यर्थी शामिल किए जाते थे।

प्रधानाचार्य साक्षात्कार में पैनल व्यवस्था खत्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link