Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 13, 2022

Election news: पोस्टल बैलट में भाजपा गठबंधन की अपेक्षा सपा गठबंधन के पक्ष में पड़े अधिक वोट

 लखनऊ : विधानसभा चुनाव में पोस्टल-बैलट से पड़े वोट में तो समाजवादी पार्टी गठबंधन सबसे आगे रही। उसे 51.5 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा गठबंधन को 33.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। पोस्टल-बैलेट से कुल 4.42 लाख वोट पड़े हैं। समाजवादी पार्टी ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कई लुभावने वादे किए थे। ऐसे में उसने आधे से अधिक वोट में सेंधमारी की। बाकी बचे वोट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भाजपा व सहयोगी दलों को मिली है। बसपा ने भी 11.1 प्रतिशत मत हासिल किए हैं।



प्रदेश में इस बार कुल 4.42 लाख से अधिक मत पोस्टल बैलेट से पड़े हैं। इसमें 3.75 लाख वोट दिव्यांगों, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, आवश्यक सेवाओं और चुनाव में लगे कर्मियों द्वारा डाले गए हैं। इस चुनाव से दिव्यांग व बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। वहीं करीब 67 हजार से अधिक मत सर्विस मतदाताओं के हैं। सर्विस मतदाताओं में भारत के सशस्त्र बल, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीमा सड़क संगठन में जीआरईएफ एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों में कार्यरत अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा भारत के बाहर, केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत अधिकारी व राज्य के सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर सेवारत हैं, वे भी सर्विस मतदाता की श्रेणी में आते हैं। इन मतों से भी दोनों को बड़ी उम्मीद है। फिलहाल इसमें सबसे ज्यादा 2.27 लाख से अधिक मत सपा गठबंधन को मिला है। भाजपा गठबंधन को कुल 1.47 लाख मत हासिल हुए हैं। बसपा ने भी करीब 49 हजार मत यानी 11.1} मिले हैं। कांग्रेस को दो प्रतिशत वोट पोस्टल से मिले हैं। अन्य को 2.2 प्रतिशत वोट मिले हैं।


पार्टी>>पोस्टल वोट>>प्रतिशत


सपा गठबंधन>>2.27 लाख>>51.5


सपा>>1.99 लाख >>45.1


आरएलड>>15339>>3.5


सुभासपा>>10687 >>2.4


अपना दल (कमेरावादी)>>2088 >>0.5


पार्टी>>पोस्टल वोट>>प्रतिशत


भाजपा गठबंधन>>1.47 लाख >>33.3


भाजपा>>1.41 लाख>>31.9


अपना दल (एस)>>3626>>0.8


निषाद>>2270>>0.5


’>>साइकिल को मिले 51.5 प्रतिशत पोस्टल-बैलट


’>>भाजपा गठबंधन ने हासिल किए 33.3 प्रतिशत वोट

Election news: पोस्टल बैलट में भाजपा गठबंधन की अपेक्षा सपा गठबंधन के पक्ष में पड़े अधिक वोट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link