Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 22, 2022

पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दाखिला दिलाने को लेकर डीआईओएस और बीएसए संयुक्त रूप से करेंगे पहल

 कंदवा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बहुत से छात्र आठवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर किसी काम में लग जाते हैं। ऐसे छात्रों को कक्षा में दाखिला दिलाने को लेकर डीआईओएस और बीएसए संयुक्त रूप से पहल करेंगे। खंड शिक्षाधिकारी आठवीं पास बच्चों की सूची तैयार कर उनके घर जाएंगे। उनके अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। 



बालिकाओं के शत-प्रतिशत प्रवेश कराने पर विशेष जोर रहेगा। वहीं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी इसमें सहयोग करेंगे। चीईओ बरहनी कन्हैया लाल ने बताया कि शासनादेश के अनुसार तैयारी करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों दे दिया गया है। परीक्षा बाद इस पर अमल किया जाएगा। जिससे सभी बच्चों को शिक्षित किया जा सके बताया कि सरकार का प्रयास है पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों भी पढ़ें। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। द

पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दाखिला दिलाने को लेकर डीआईओएस और बीएसए संयुक्त रूप से करेंगे पहल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link