फर्रुखाबाद स्कूल की फीस जमा न करने के आरोप में छात्र ने शिक्षक पर ठगी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव तिलपई जलालाबाद निवासी उत्तम यादव भाऊपुर स्थित जय सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी फार्मा का छात्र है।
छात्र उत्तम ने आठ सितंबर 2020 को स्कूल के शिक्षक विनय पाल के खाते में फीस जम्ह करने के लिए 15 हजार रुपये भेजे थे आरोप है कि शिक्षक ने फिर भी फीस जमा नहीं की। इसी दौरान विनय पाल नौकरी छोड़कर चले गए। फीस की रकम मांगने पर शिक्षक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी विनय पाल पर मारपीट ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
%20(1).jpeg)
