मामलों में संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही
औरया सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर से चोरों ने रविवार को देर रात दो शिक्षकों के घरों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान पार कर ले गए। पीड़ित शिक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मोहलता गोविंद नगर निवासी व कानपुर देहात के रायपुर जूनियर हाईस्कूल रायपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार
ने पुलिस को तहरीर देकर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनके घर से सटा एक प्लाट है जिस पर उन्होंने घर का निर्माण कराया है। जहां उन्होंने सरसों भरी बोरिया रखी थी। रविवार की देर रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी सरसों भरी छह बोरियां पार कर ले गए। बताया कि घर के पीछे कुछ लोगों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फोटो कैद हुई है जिसमें वह सिर पर बोरियों । लादकर ले जाते हुए दिखाई दे
उधर दूसरी चोरी की घटना में बूढ़ादाना इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक वीरपाल ने बताया कि घर से शादी के बर्तन व सूटकेस में रखे चांदी के सिक्के व अन्य आभूषण रखे थे चोर उन्हें चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द हो मामले का खुलासा किया जाएगा।

